Monday, March 31, 2025

चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट लगने से 10 लोगों की मौत

 उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। इस हादसे के बाद अफरातफरी की स्थिति है। कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाने की तस्वीरें शेयर की है।

हादसे के बारे में चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles