Uttarakhand : AAP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह पवार ने ऋषिकेश में किया नारी शक्ति संवाद ….

नारी शक्ति संवाद के संयोजक मनोज भट्ट और विजय पंवार
आज आम आदमी पार्टी (उत्तराखंड)  के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह पवार के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा में लगातार नारी शक्ति संवाद किया जा रहा है। आज बिरला फार्म में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम हुआ।
यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी की नीतियों को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए हुआ। जनसंवाद में महिलाओं को संबोधित करते हुए विजय सिंह पवार ने महिलाओं को दिल्ली की तरह आर्थिक और रूप से मजबूत होने की हुंकार भरी।

पार्टी की नीतियों के बारे में बोलते हुए विजय पंवार ने दिल्ली में चल रही आम आदमी पार्टी की उन योजनाओं के बारे में बताया जो महिलाओं के लिए केजरीवाल सरकार चला रही है। विजय पंवार ने कहा कि ऋषिकेश का बदलाव महिलाओं के हाथ हैं।
आधी आबादी की ताकत के बिना न तो ऋषिकेश में बदलाव संभव है और न उत्तराखण्ड में। कार्यक्रम के संयोजक मनोज भट्ट ने कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात सभी आगंतुक नारी शक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष शुभव रावत, वरिष्ठ नेता ज्ञान रावत और राकेश जी,  छोटू पाल आदि मौजूद रहें। 
Previous articleUP : देवरिया में सीएम योगी का बड़ा बयान , राज्य के हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज होगा…
Next articleपूर्व मंत्री विजय मिश्रा समेत SP और BSP के 10 नेताओं ने थामा BJP का दामन !