Uttarakhand: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब मंत्रीमंडल विस्तार की बातचीत शुरू, तीन पद हैं रिक्त

Uttarakhand: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब मंत्रीमंडल विस्तार की बातचीत शुरू, तीन पद हैं रिक्त
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब प्रदेश कैबिनेट में विस्तार की अटकलें शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष पद से हटे सीनियर नेता मदन कौशिक को लेकर प्रश्न खड़े हो रहे हैं कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व उन्हें अब क्या जिम्मेदारी सौंपे जा रही है। वह धामी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे या उन्हें कोई और बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी?
पुष्कर धामी कैबिनेट में मंत्रियों के तीन पद रिक्त हैं। प्रदेश में जब नई सरकार का गठन हुआ तब यही चर्चाएं चल रही थी कि कौशिक को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी से हटा कर उन्हें सरकार में स्थान दिया जाएगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अनुभवी कौशिक को संगठन में बनाए रखा और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी।
इसके बाद बीजेपी के हलकों में अटकलें चल रही है कि सितंबर माह से बीजेपी के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने की उम्मीद है, इसलिए तब तक कौशिक को नहीं हिलाया जाएगा। यह भी माना गया कि प्रदेश कैबिनेट में भी फिलहाल विस्तार नहीं होगा। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक प्रदेश अध्यक्ष के पद से कौशिक को हटाकर उनकी जगह महेंद्र भट्ट को बैठा दिया। इस फैसले के बाद अब प्रदेश कैबिनेट में बदलाव की अटकलें चल रही हैं।
Previous articleआज फिर करेंगे प्रधानमंत्री मन की बात , यहां देखे सीधा प्रसारण
Next articleMann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने मन की बात में लोगों से की अपील, घर पर तिरंगा जरूर फहराएं’