Uttarakhand : ऑटो चालकों को दिया सरकार बनने के पश्चात अपना पूर्ण सहयोग का विश्वास।

AAM Adami Party
बुधवार को यानी आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह पंवार के मार्गदर्शन में ऑटो चालकों से जाकर मुलाकात की।
जिसमें उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरिद्वार दौरे के दौरान ऑटो एवं टैक्सी चालकों के लिए कई घोषणाओं का जिक्र किया। इस सम्बंध में श्री पंवार ने बताया कि ऑटो और टैक्सी किसी भी शहर या राज्य  की लाइफ लाइन होती है, सरकार को इस सेक्टर को सहयोग करना चाहिए और आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही ऑटो टैक्सी चालकों एवं मालिको को RTO कार्यो में फेस लेस व्यवस्था दी जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार समाप्त हो सकेगा।चालकों के दुर्घटना में चोटिल होने पर सरकार द्वारा मुफ्त उपचार भी कराया जाएगा।

वहीं दिल्ली की तर्ज पर गाड़ी पर फिटनेस शुल्क समाप्त  कर दिया जायेगा तथा ऑफिसियल पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।