Uttarakhand: बीजेपी ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त , पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली जिम्मेदारी

Uttarakhand: बीजेपी ने की नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त , पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली जिम्मेदारी
Uttarakhand bjp president:उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के कयासों के बीच शनिवार यानी आज बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ विधानसभा सीट के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान दी गई है। दिल्ली में बुधवार को बीजेपी के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे । इसके बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया था , कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पूर्व उत्तराखंड बीजेपी की जिम्मेदारी वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के जगह पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की जिम्मेदारी सौंपे जाने की अटकलें थीं।

भाजपा ने पत्र जारी कर नए प्रदेश अध्यक्ष का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए एक पत्र भी जारी कर दिया है. इस पत्र में लिखा है कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.”

दो बार के विधायक रह चुके हैं महेंद्र भट्ट

उल्लेखनीय है कि, उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दो बार बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. भाजपा संगठन में उनकी खासी पकड़ है, इसके अतिरिक्त गढ़वाल और कुमाऊं में वो फेमस चेहरा हैं. इन सब समीकरणों के मद्दे नजर भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.