Uttarakhand: आज जेल से बाहर आएंगे जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी,सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमानत

धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के केस में रोशनाबाद कारागार में बंद यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी बुधवार यानी आज  शाम तक जेल से बाहर आ जाएंगे। संतों का दल उनके स्वागत के लिए जेल परिसर जाएगा। 

उत्तरी हरिद्वार वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद लगी थी। आरोप है कि इसमें जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने उग्र भाषण दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर 27 दिसंबर को नगर कोतवाली में उनके विरुद्ध FIR दर्ज हुआ। इसी वर्ष 13 जनवरी को पुलिस ने उनको अरेस्ट किया और अदालत ने हरिद्वार जेल भेज दिया था।

17 मई को सर्वोच्च न्यायालय ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर उनको 90 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। जमानत अवधि पूर्ण होने पर बीती 3 सितंबर को त्यागी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय ने त्यागी की जमानत सशर्त स्वीकार कर दी। त्यागी की जेल से छूटने का सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मंगलवार तक जेल प्रशासन के पास नहीं पहुंच सका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles