Wednesday, April 2, 2025

Uttarakhand News: उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दून यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को दो दिन के दौरे पर राजधानी देहरादून पहुचेंगीं। राष्ट्रपति मुर्मू द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति मसूरी में भावी IAS अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही दून यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को राजधानी देहरादून पहुचेंगीं। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी IAS अधिकारियों को संबोधित करेंगी।

इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगी। दून यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होना है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगी।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि प्रेसिडेंट के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय के समारोह में लगभग  650 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं लगभग 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवार्ड मिलेंगे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles