Oscar 2023 में उत्तराखंड के लाल ने लहराया अपना परचम, The Elephant Whisperers में निभाई थी ये भूमिका

Oscar 2023 में उत्तराखंड के लाल ने लहराया अपना परचम, The Elephant Whisperers में निभाई थी ये भूमिका

ऑस्कर पुरस्कार 2023 भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक साथ दो पुरस्कार फिल्म इंडस्ट्री को पसंद करने वालों के ​लिए अहम बन गया है। इस बार ऑस्कर में उत्तराखंड का भी परचम लहरा है। सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री का खिताब जीतने वाली द एलीफेंट व्हिस्परर्स के सिनेमेट्रोग्राफर करन थपलियाल मूल रुप से उत्तराखंड के निवासी हैंं।

मजूदा समय में सीनेटोग्राफर करन थपलियाल अपने परिवार के साथ दिल्ली के खानपुर में रहते हैं और बीते 15 साल से सिनेमेटोग्राफी का काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों में भी अपना अहम योगदान दिया। द एलीफेंट व्हिस्परर्स, राइटिंग विद फायर और द प्रेसीडेंट्स बाडीगार्ड उनकी चुनिंदा डाक्यूमेंट्री में सुमार हैं।

‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के सिनेमेटोग्राफी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए करन बताते हैं, कोरोना काल के दौरान साल 2020 में डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस का मुझे फोन आया था। उस समय कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद धीरे-धीरे बैन हट रहे थे। कार्तिकी और नेटफ्लिक्स पहले से ही इस डाक्यूमेंट्री पर काम कर रहे थे।

Previous articleहोली पर रंग लगाने के बहाने मांग भर गया कोई , युवती ने सुनाई आपबीती, Video Viral
Next articleSC-ST के लिए खुशखबरी, भूमि खरीदने के लिए नहीं लेनी होगी DM की इजाजत !