Vadh 2 Film Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पिछले एक दशक में कई सारे टैलेंटेड एक्टर्स ने अपनी प्रतिभा से जनता का दिल जीता है और अभिनय की सराहना बटोरी है. इस लिस्ट में संजय मिश्रा का नाम भी शामिल है. उनकी फिल्म वध जब साल 2022 में आई थी तो उसका इतना क्रेज देखने को नहीं मिला था. हालांकि बाद में जब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गई थी तो इसने कमाल किया था और फैंस का दिल जीता था. फिल्म की कहानी के साथ ही नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.
अब हाल ही में सिनेमाघरों में इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज कर दिया गया है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है. वध 2 ने रिलीज के 2 दिनों में ही अपने पहले पार्ट के कलेक्शन को पार कर लिया है और इसकी तीन दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. फिल्म का कलेक्शन ठीक जा रहा है हालांकि अन्य कॉमर्शियल फिल्मों की तरह इसे ऑडियंस नहीं मिल रही है.



