Vaibhav Suryavanshi Batting: वैभव सूर्यवंशी के लिए पिछला साल कमाल का रहा. उन्होंने जो भी टूर्नामेंट या सीरीज खेली, उसमें अपनी धाक जमाई. आईपीएल में शतक जमाने से लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पिचों पर रंग जमाने तक, वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कुछ हासिल किया. उन सारी उपलब्धियों को पाने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे यंगेस्ट प्लेयर भी बने. मगर वो कहते हैं ना कि कसक तो फिर भी रह ही जाती है. बस वो टीस बाकी रह हई. नए साल 2026 में वैभव सूर्यवंशी उस टीस को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे.
क्या है वैभव सूर्यवंशी की वो टीस, जो गुरु का भी है सपना?
बड़ी बात ये है कि वैभव सूर्यवंशी की जो टीस पिछले साल बाकी रह गई, वो उनके गुरु का सपना भी है. वैभव सूर्यवंशी के गुरु यानी उनके बचपन के कोच मनीष ओझा, जिन्होंने वैभव से जुड़े अपने एक अरमान के बारे में TV9 हिंदी से बातचीत में बताया. उन्होंने कहा कि पिछला साल उनके शिष्य वैभव सूर्यवंशी के लिए धमाकेदार रहा. उसने काफी कुछ हासिल किया. बस दोहरा शतक रह गया.



