BigBoss और ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से प्रसिद्ध हुईं Vaishali Thakkar ने किया सुसाइड

BigBoss और ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से प्रसिद्ध हुईं Vaishali Thakkar ने किया सुसाइड

टेलीविजन के सबसे प्रसिद्ध धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर का आगाज  करने वाली अभिनेत्री वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उनका मृत शरीर इंदौर में स्थित उनके निवास में मिला । घटना स्थल पर पुलिस पहुंचने के पश्चात केस दर्ज कर ली है और साथ ही अभिनेत्री के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए MS हॉस्पिटल भी भेज दिया गया है। साथ ही पूरे केस की छानबीन  प्रारंभ कर दी गई है। एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर कई वर्षों से इंदौर में रह रही थी। जहां उन्होंने अपने घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस की तरफ से अभी तक की छानबीन में प्रेम-प्रसंग का मामला निकलकर आया है, जिसके बारे में और इंक्वायरी की जा रही है।

वहीं अगर एक्ट्रेस के बारे में बात की जाए तो, उन्होंने वर्ष 2015 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुवात करने के पश्चात कई टेलीविजन शो में काम किया है। इतना ही नहीं वो ‘बिग बॉस सीजन 11’ में भी प्रतियोगी रह चुकीं हैं। इसके अतिरिक्त वैशाली ने ‘ये वादा रहा’, ‘ये हैं आशिकी’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘सुपर सिस्टर’, ‘लाल इश्क’ और ‘विष और अमृत’ जैसे धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं।

साथ ही उनकी एक्टिंग को काफी सराहा भी किया जाता था। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थी। उनके अंतिम दो पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में जान देने जैसी बाते करती दिखाई दे रहीं हैं। वहीं उनके चाहने वाले अब उनकी इन पोस्ट पर तेजी से प्रतिक्रिया कर उनकी आत्मा की शांति की कमाना कर रहे  हैं और अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।