Varanasi: BHU कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, बाइक सवार गुंडों ने की दबंगई

Varanasi: BHU कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, बाइक सवार गुंडों ने की दबंगई

Varanasi: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) कैंपस में बाइक सवार गुंडों ने दबंगई की है. बदमाशों ने छात्रा और उसके सहेली के साथ पहले मारपीट की. जिसके बाद छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. घटना का पता तब चला जब युवती ने लंका थाना क्षेत्र में पुलिस को FIR दर्ज कराई . छात्रा ने बदमाशों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वो 4 जनवरी की शाम अपनी दोस्त के साथ हॉस्टल लौट रही थी.

इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आए. लक्ष्मण दास (Laxman das) चौराहे के पास रोका और गाली-गलौज करने लगे. वो बदमाश नशे में घुत थे, इसलिए हमने उन्हें इग्नोर कर दिया. लेकिन जब वो एनसीसी कार्यालय के पास पहुंचे, तो बदमाशों ने उन्हें फिर रोक लिया. इस दौरान बदमाशों के गैंग में एक और शख्स शामिल हो गया, जिसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया. बाद में बदमाशों ने दोनों की पिटाई की और उनका मोबाइल फोन और उसके दोस्त का पर्स छीन लिया. जिसमें 8,000 रुपये थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए और रुइया हॉस्टल में घुस गए.

ASP भेलूपुर प्रवीण कुमार (Praveen kumar) सिंह ने कहा कि IPC की धारा 354, 325, 505 और 393 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और लंका पुलिस बदमाशों  की पहचान करने का प्रयास कर रही है. वहीं छात्रा की शिकायत के आधार पर चार अज्ञात के विरुद्ध छेड़खानी, लूट और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, इस घटना में परिसर के कुछ युवक ही शामिल हैं. सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच से सच सामने आ जाएगा. मामले के बाद आरोपी छात्रावास में ही गए हैं. जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाएगा.