वाराणसी: SBSP के प्रवक्ता ने किया नए दल का गठन, राजभर को ठहराया SP की हार का जिम्मेदार

वाराणसी: SVSP के प्रवक्ता ने किया नई दल का गठन, राजभर को ठहराया SP की हार का जिम्मेदार

वाराणसी. शुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शशी प्रताप सिंह ने नए दल का केन किया है। शशी प्रताप सिंह ने SBSP से अलग होकर राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया है। इस दौरान शशी प्रताप सिंह ने ओमप्रकाश राजभर पर अपने मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद पार्टी की विचारधारा में परिवर्तन आया। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार का मुख्य कारण ओमप्रकाश राजभर हैं।

राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन करने वाले शशी प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि OP राजभर के बेतुका बयानों के चलते SP को 2022 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2022 उपचुनाव में ही OP राजभर सपा से अलग गए। राजभर हमेशा परिवारवाद की राजनीति करते हैं। ओमप्रकाश राजभर के लिए सबसे अहम पैसा है वो पैसे की लिए कुछ भी कर सकते हैं।

पार्टी गठन के बाद शशी प्रताप सिंह ने कहा हमारी राष्ट्रीय समता पार्टी के कई प्रमुख मुद्दे हैं जो हम जनता के समक्ष रखेंगे, सबसे महवपूर्ण मुद्दा पूर्वांचल को अलग प्रदेश बनाना है ,7 को एक और बढ़ा खुलासा पार्टी करेगी। बता दें, सुहेलदेव समाज पार्टी में शशिप्रताप सिंह का अहम रोल रहा है। 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए लगातार कैम्पियन करते रहे थे।