Veer Pahariya Upcoming Film: बॉलीवुड के यंग एक्टर वीर पहाड़िया अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों रहते हैं. हाल ही में वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं, लेकिन दोनों ने ऑफिशियली अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है. अब एक बार फिर वीर पहाड़िया चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ है. वीर पहाड़िया दूसरी फिल्म करने की तैयारी में हैं. वीर पहाड़िया जल्द ही गौरव वर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही फिल्म में नजर आने वाले हैं. दिलचस्प बात ये है कि वीर पहाड़िया के अपोजिट एक नया चेहरा लीड रोल में दिखाई देगा.
वीर पहाड़िया ने साल 2025 में ‘स्काई फोर्स’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. अक्षय कुमार संग इस फिल्म में वीर पहाड़िया की खूब तारीफ की गई थी. स्काई फोर्स से लाइमलाइट में आने के बाद एक्टर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसमें उनके साथ एक बिल्कुल नई लीडिंग लेडी लॉन्च होने वाली है. फिल्म में वीर पहाड़िया के अपोजिट जाने-माने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की भांजी लीड रोल में नजर आने वाली हैं.



