दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में निधन, कई दिनों से थे भर्ती

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में निधन, कई दिनों से थे भर्ती

vikram gokhale passed away: बीते कुछ दिनों से खराब तबीयत के बाद सीनियर एक्टर विक्रम गोखले का आज यानी 26 नवंबर को, पुणे के अस्पताल में निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक,  गोखले ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल  में आखिरी सांस ली, जहां उन्हें कुछ सप्ताह पूर्व  स्वास्थ्य जुड़ी जटिलताओं के चलते दाखिल कराया गया था।

बीते लंबे समय से सीनियर एक्टर का स्वास्थ्य नाजुक था। वहीं बीते रविवार रात ऐसी खबर आई कि अभिनेता का देहांत हो गया है। हालांकि, उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए इसे अफवाह करार दिया और कहा वेंटिलेटर पर हैं।

वहीं शुक्रवार को हॉस्पिटल मैनेजमेंट के मुताबिक, उनकी तबीयत में धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार देखने को मिल रहा था । 80 साल के प्रसिद्ध एक्टर को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के बाद 5 नवंबर को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनकी गंभीर तबीयत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।