उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. धनखड़ ने इस्तीफे के पीछे का कारण अपने स्वास्थ्य को बताया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है. धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब विपक्ष के नेताओं ने कई सवाल खड़े किए हैं. साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी चिताएं भी व्यक्त की हैं. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत कई नेताओं ने धनखड़ के इस्तीफे पर बयान दिया है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “वे पूरा दिन संसद भवन में थे. सिर्फ एक घंटे में ऐसा क्या हो गया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा? हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे. मुझे इसका कारण समझ नहीं आ रहा है.”



