उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की विदाई आज , प्रधानमंत्री मोदी बोले- भावुक क्षण

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की विदाई आज , प्रधानमंत्री  मोदी बोले- भावुक क्षण
निवर्तमान उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को आज संसद में विदाई दी गई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर पक्ष व विपक्ष के सभी नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, सदन के लिए ये बहुत भावुक क्षण है। सदन के कितने ही ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामई उपस्थिति से जुड़े हैं। आपका जज्बा और लगन हम लोगों ने हमेशा देखा है। मैं हर माननीय सांसद और देश के हर युवा से कहना चाहूंगा कि वो समाज, देश और लोकतंत्र के बारे में आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

मोदी ने कहा, आपने हर काम में नए प्राण फूंकने की कोशिश की है। सदन के सभापति के रूप में हमने आपको अनेकों जिम्मेदारियों में बड़ी लगन से कार्य करते हुए देखा है। आपने कभी भी किसी काम को बोझ नहीं समझा। व्यक्तिगत रूप से मेरा ये सौभाग्य रहा है कि मैंने बड़े निकट से आपको भिन्न भिन्न भूमिकाओं में देखा है। मुझे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ ।