VIDEO: एक साथ सिगरेट का धुआं उड़ते नजर आए पति-पत्नी, लोगों ने किए फनी कॉमेंट्स

Viral Video

Viral Video: सोशल मिडिया पर एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है. जिसमे एक पति पत्नी दोनों एक साथ सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटीजेंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर्स ने कहा पूरे 36 गुण मिलते हैं.

दरअसल, एक पति-पत्नी स्कूटर से कहीं जा रहे थे. इसी बीच दोनों सिगरेट रोड पर ही गाड़ी रोककर सिगरेट पीने लगे . उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति कैसे आराम से स्कूटी पर बैठा हुआ है और साड़ी पहने पत्नी वहीं सामने सिगरेट फूंक रही है.

दो-चार कश लगाने के बाद वह सिगरेट पति को दे देती है, जिसके बाद वो भी एकदम मस्ती से कश लगाने लगता है. ऐसा कपल आपने देखा है कभी, जो एक साथ सिगरेट फूंकते नजर आए हों? इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और तरह-तरह की मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं.