हाथी की समझदारी का ये VIDEO देखकर आप भी कह उठेंगे, कॉमन सेंस हो तो ऐसा

राजसत्ता एक्सप्रेस। हाथी एक ऐसा जानवर होता है, जिसका गुस्सा सबकुछ तबाह कर सकता है। ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन बीते दिनों केरल में गर्भवती हथिनी के साथ जो कुछ भी हुआ, उससे एक बात हाथी के बारे में और पता चली कि हाथी का एक रूप वो भी होता है, जो किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वो रूप जिसे आप समझदारी भी कर सकते हैं, इंसानियत भी कह सकते हैं। वो इंसानियत जो शायद इंसानों में अब खत्म हो चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया का हाथी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि हाथी कितने समझदार होते हैं। वो कितना स्मार्ट होता है। हाथी अपनी समझदारी से बड़े से बड़ा काम कर सकता है। पहले आप भी देखिए हाथी की समझदारी का ये वीडियो…

देखा आपने कैसे हाथी राजा ने अपनी प्यास बुझाने के लिए खुद पानी के नल को खोला और फिर पीने लगे पानी। इस वीडियो को आईएफएस अफसर सुशांता नंदा ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘पानी पीने के लिए हाथी नल खोल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े जानवर का दिमाग भी सबसे बड़ा है। सालों से वो बदलाव को अपनाते और उसमें सर्वाइव करते आ रहे हैं।’

वायरल वीडियो में एक बड़े बाड़े में खड़ा हुआ हाथी जिस अंदाज में हाथी जाल से अपनी सूंड बाहर निकालकर नल को खोलता है और आराम-आराम से पानी पीता है। इसमें देखकर वहां मौजूद हर किसी दंग रह जाता है। ये वीडियो लोगो को भी खूब पसंद आ रहा है। लोग ये कहते दिखाई पड़ रहे हैं कि कॉमन सेंस सीखना है, तो कोई जरा हाथी से सीखे।

हालांकि, कई लोग हाथी को आजाद करने की भी मांग करते दिखाई पड़े। उनका कहना है कि हर किसी को आजादी से रहने का अधिकार है।