VIDEO: अचानक से बस्ती में घुस आया हाथी, दुकान पर बोला हमला, मचा हड़कंप

Angry Elephant Video
Angry Elephant Video: आजकल कई ऐसे परिवर्तन हो रहे है इनमें जो कुछ अच्छे हैं, तो कुछ बदलाव घातक भी सिद्ध हो रहे हैं. इसी क्रम में लगातार घटते जंगल और बढ़ती आबादी  के बीच जानवरों का जीवन कठिन हो गया है, जिसके चलते जंगली जानवरों की आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं.
 ऐसे में कई बार जंगली जानवर शांत नजर आते है, तो कभी गुस्से में कर तबाही मचा देते हैं. हालिया दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सहम जायेंगे. वायरल वीडियो में एक हाथी (Elephant Viral Video) अचानक से एक दुकान पर हमला कर देता है, जिसके बाद कस्टमर  और दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaydeb Majumder (@repto_pedia)

 परेशान कर देने वाले इस वायरल वीडियो में एक बड़े हाथी को अचानक से एक दुकान पर हमला करते देखा जा रहा है. हाथी के हमले के बाद वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, हाथी को अपनी तरफ तेजी से आते देख वहां खड़े लोग डर जाते हैं और जान बचाकर इधर -उधर भागने लगते हैं. इस दौरान हाथी गुस्से में एक स्कूटी को पलटकर कुचल देता है. इस दौरान लोगों की भीड़ हाथी से बचकर दुकान में घुसने का प्रयास करती नजर आ रही है.