Vikramaditya Vedic App: वैदिक ऐप से 189 भाषाओं में पंचांग और ग्रह-नक्षत्र की मिलेगी जानकारी, उज्जैन में अमित शाह करेंगे लॉन्च

Vikramaditya Vedic App: वैदिक ऐप से 189 भाषाओं में पंचांग और ग्रह-नक्षत्र की मिलेगी जानकारी, उज्जैन में अमित शाह करेंगे लॉन्च

Vikramaditya Vedic App: एमपी के उज्जैन में वैदिक घड़ी के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक ऐप लॉन्च होने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से आप 189 भाषाओं में ग्रह, नक्षत्र और शुभ समय के बारे में जान सकेंगे। इसमें न केवल वक्त देख पाएंगे बल्कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक की इंफोर्मेंशन भी मिलेगी। इस एप में पंचांग की अन्य जानकारियां जैसे मांगलिक मुहूर्त और समय की गणना भी होगी। अभी एप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा करके नए अपडेट के साथ अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।

अमित शाह करेंगे लॉन्च

बता दें कि इस विक्रमादित्य वैदिक एप को गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करने उज्जैन आना प्रस्तावित है। इस एप को गुजरात और यूपी की टीमों ने मिलकर बनाया है। इसे एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन पर भी चलाया जा सकता है। बता दें कि इस एप की खासियत यह है कि यह सिर्फ समय ही नहीं बताएगा। इसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक की गणना की जानकारी मिल सकेगी। यह एप पूरी तरह से फ्री रहेगा, जो दुनिया के करीब 189 भाषाओं में चलेगा। यह दुनिया के लिए एक बहुत ही बढ़िया माध्यम बन सकता है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

अप्रैल में होगा लॉन्च

इस एप के माध्यम से ग्रह-नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की जानकारी ले सकेंगे। यह धर्म और आस्था को महत्व देने वाला होगा। जैसे ही यह लॉन्च होगा लोग इसे प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी एक खासियत यह होगी कि इसमें ब्रह्र मुहूर्त में उठने के लिए अलार्म भी लगा सकेंगे। विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक ने बताया कि यह एप मिनी पंचांग की तरह काम करेगा। इसका ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर चल रहा है। जल्दी ही इसे पूरा करके नए अपडेट के साथ अप्रैल में सभी के लिए लॉन्च किया जाएगा।