Thursday, April 3, 2025

बिहार में फिर भड़की हिंसा, बिहारशरीफ में गोलीबारी में एक की मौत

बिहार में सासाराम और बिहारशरीफ हिंसा की आग में झुलस रहा है। रामनवमी के आयोजन के दौरान हुए हंगामे के बाद शनिवार को एक बार फिर से हिंसा हुई है। गोलीबारी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए कर्फ्यू लगाते हुए पुलिस ने फ्लैगमार्च शुरू किया है। वहीं, सासाराम से हिंसा का ताजा मामला सामने आया है। यहां एक बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बिहार के नालंदा में शुरू हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले आए। कुछ घंटों की शांति के बाद शनिवार को एक बार फिर दो पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें कई लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैगमार्च किया। शहरी इलाके में कर्फ्यू लगाते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

वहीं सासाराम के शेरगंज इलाके में फिर हिंसा भड़क गई। यहां धमाके में 5 लोग घायल हो गए। इसके अलावा पत्थरबाजी भी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सासाराम नगर के सभी स्कूलों को भी 4 अप्रैल तक बंद कर दिया है। सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बिहार पुलिस ने घटना को लेकर ट्वीट कर कहा है कि रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना की सूचना मिली है। इसके बाद जांच के क्रम में पाया गया कि घटनास्थल एक झोपड़ी है। वहां से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles