Viral News: ‘पाकिस्तानी मास्टरशेफ’ शो में महिला ने गजब की चली चाल, जजेस ने बोला – यहां से निकलो

Viral News: ‘पाकिस्तानी मास्टरशेफ’ शो में महिला ने गजब की चली चाल, जजेस ने बोला – यहां से निकलो
PAK MasterChef Funny Video: मास्टरशेफ शो देखते हैं? …तो इस बात को जानते ही होंगे कि ‘कुकिंग शो’ में खाना बनाने की कला सबसे महत्वपूर्ण होती है। 
इसलिए जब शो के लिए प्रतियोगी बुलाए जाते हैं तो उनसे उम्मीद की जाती है कि वह अपने हाथों से बना व्यंजन लेकर जजेस के सामने पहुंचे, ताकि वे टेस्ट  कर बताएं कि प्रतियोगी मास्टरशेफ के शो में बने रहने की काबिलियत रखता भी है या नहीं।
यह सब बताने की आवशक्ता इसलिए पड़ रही है क्योंकि पाकिस्तान के ‘मास्टरशेफ शो’ में एक हैरान करने वाला वाकया हो गया। यहां एक महिला जजेस के सामने डिश लेकर तो पहुंची, लेकिन वह खाना उसने खुद नहीं बनाया था बल्कि बाहर से खरीद कर लाया था। यह जानने के बाद जजेस ने तो अपना माथा ही पकड़ लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गया।
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला प्रतियोगी डिब्बे में बिरयानी लेकर ‘पाकिस्तानी मास्टरशेफ’ जजेस (तीन महिलाएं) के सामने पहुंची थी। जब जजेस पूछते हैं कि क्या वह इस डिब्बे में ही डिश उनके सामने लाएंगी?
तो महिला पूरे कांफिडेंस से कहती है कि उन्हें तो खाना लाने को कहा गया था, तो वह अपने इलाके की सबसे अच्छी खाने की दुकान से बिरयानी पैक करवा ले आईं। यह सुनकर जजेस दंग रह जाते हैं। इसके बाद महिला प्रतियोगी को वहां से जाने का नाम नहीं लेती। मामला इतना बिगड़ जाता है कि जजेस बोल देते हैं कि आप जा रही हैं कि हम यहां से जाएं।