Viral Video: माही और विराट कोहली के इस Viral Video को देखकर, आप भी कहेगे आरे वाह… मजा आ गया….

Viral Video

नई दिल्ली। ऐसे  तो सोशल मीडिया की इस दुनिया में बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आते हैं। इनमे से कुछ वीडियो लोगों के दिल में इस तरह अपनी जगह बना लेते हैं कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनकी लोग आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटते। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से Viral है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी राय व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को भी  खूब सराहा जा रहा है।

ऐसा क्या है इस वीडियो में ?

इस वीडियो में विराट और महेंद्र सिंह धोनी देखे जा सकते हैं। आमतौर पर अपनी पारियों को लेकर चर्चा में रहने वाले धोनी और विराट फिलहाल अपने इस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच का बॉन्ड दिख रहा है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच का मधुर सम्बन्ध इस वीडियो में देखा जा सकता है।

 

दोनों खिलाड़ियों के बीच प्यार दिखाते इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में ऐसा क्या दिखा ?

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे माही अपनी टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्हें मैच की गूढ़ बातें व खेल के दौरान विरोधी टीम के खिलाफ कैसे मोर्चा खोलना है। इसका पूरा खाका अपने खिलाड़ियों को बताते हुये दिखाई दे रहे हैं|

वहीं, अपने खिलाड़ियों को पूरा खाका समझाने के बाद जैसे ही  महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हैं तो एकाएक कोहली आकर पीछे से उनके गले लग जाते हैं। धोनी इस बात को समझ नहीं पाते हैं कि आखिर कौन उनके पीछे कौन गले लगा है, लेकिन जैसे ही वे पीछे मुड़कर देखते हैं तो उनको मालूम पड़ता है कि ये तो विराट है।

 

बस, फिर क्या,  कोहली द्वारा इस तरह गले लगाने के अंदाज से माही  मुस्कुराते हैं। ऐसे में दोनों के बीच जिस तरह का प्यार  दिख रहा है। उसे शायद कभी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। फिलहाल दोनों के बीच रिश्ते के बॉन्ड का यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे  रहे हैं।  हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच इस तरह के आत्मीयतापूर्ण रिश्ते नजर आ रहे हैं, बल्कि इससे पहले भी कई मौकों पर यह रिश्ते नजर आए हैं, लेकिन इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

Previous articleअमेरिका गए प्रधानमंत्री मोदी से राखी सावंत ने की अनोखी डिमांड, अब वायरल हो रहा VIDEO
Next articleमुख्यमंत्री से मिले पीएम के सलाहकार , चार धाम के सम्बन्ध में की चर्चा