Viral Video: लॉ की स्टूडेंट ने श्री कृष्ण से रचाई शादी, कान्हा के साथ ब्याह का देखा था सपना

Auraiya Girl Married Lord Krishna Idol

Auraiya Girl Married Lord Krishna Idol: कान्हा के प्रेम में दीवानी होने की खबर आपने पहले भी कई बार सुनी होगी, लेकिन नया मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है। यहां भगवान श्री कृष्ण के प्रेम में दीवानी एक लॉ स्टूडेंट ने पूरे विधि -विधान के साथ माधव से ब्याह रचा लिया है। इससे संबंधित एक वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा हैं।

छात्रा ने दावा किया है कि कुछ दिनों से उसके सपने में प्रभु श्री कृष्ण आ रहे रहे थे और सपने में ही उसने देखा कि नटवर नागर ने उसे जयमाला पहना रहे हैं। इसी के बाद उसने कान्हा से शादी रचाने की ठान ली।

सूत्रों के मुताबिक, औरैया जिले के विधूना कस्बे के रहने वाले रिटायर्ड टीचर रंजीत सिंह सोलंकी की 30 साल की बेटी रक्षा ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद LLB कर रही हैं।

रक्षा सोलंकी जुलाई 2022 में मथुरा आयी थीं और तभी से उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण को सब कुछ मान लिया था। इसी दौरान रक्षा को सपना भी आया था, जिसमें उन्होंने देखा कि माधव उसको जयमाला पहना रहे हैं।