Viral Video: दर्द से कराहते बच्चे को देख भावुक हुईं IAS रोशन जैकब , अफसरों की लगाई क्लास

Viral Video- दर्द से कराहते बच्चे को देख भावुक हुईं लखनऊ कमिश्नर, अफसरों की लगाई क्लास

Viral Video of Dr. Roshan Jacob: यूपी की राजधानी लखनऊ की संभागीय कमिश्नर डॉ रोशन जैकब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, कमिश्नर जैकब एक हॉस्पिटल में पहुंची थीं, जहां पर वह दर्द से रोते बच्चे को देखकर भावुक हो जाति हैं . उनकी आंखों से आंसू निकल आए. उन्होंने बच्चे की मां को उत्तम उपचार  का भरोसा दिया है. 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीते कल( 28 सितंबर)  बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई . दुर्घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं. घायलों में से 14 को राजधानी लखनऊ रेफर किया गया है. कमिश्नर ने घायलों को देखने हॉस्पिटल  पहुंची थीं. घायलों से मिलने के बाद रोशन जैकब जब बाहर जा रही थीं तो इसी दौरान एक शख्स आया और शिकायत की कि बच्चे का सही उपचार नही किया जा रहा है.

इस पर जैकब व्यक्ति के साथ तत्काल वार्ड में पहुंची, जहां उन्होंने इस बच्चे को औंधे मुंह सोए देखा. यह बच्चा न तो उठ सकता है और न ही पीठ के बल सो सकता था. उसकी हालत देखकर रोशन जैकब भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए.