Viral Video: दबंगों की मार से बचने के लिए शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

Viral Video: दबंगों की मार से बचने के लिए शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, Video देख कांप जाएगी आपकी रूह

Etawah Viral video: यूपी (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जनपद से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने राजधानी एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। यह फुटेज अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रही है। वहीं लड़के की मां की आपबीती सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना इटावा जनपद  के भरथना क्षेत्र की है। यहां सलीम अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि उसका कुछ स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। पीड़ित परिवार के अनुसार रविवार को सलीम अपनी मां मुमताज के साथ जा रहा था। तभी बाजार में रेले क्रॉसिंग के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। मृतक का बाल पकड़ कर घसीटने लगे।

मां मुमताज ने जब सलीम को बचाने की कोशिश की, तो दबंगों ने उसको भी नहीं छोड़ा। आरोप है कि उन्होंने मुमताज को भी बुरी तरह से मारा – पीटा। गंदी -गंदी गालियां दीं। मां का आरोप है कि उसकी पिटाई देख वह तड़प उठा। इस बेज्जइती को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। तभी रेलवे ट्रैक के सामने आ गया। कुछ ही सेकेंड में वहां से गुजरी राजधानी एक्सप्रेस ने उसके चिथड़े उड़ गए।