पीएम मोदी की बायोपिक पर विवेक ओबेरॉय ने खींची कांग्रेस की टांग

पीएम मोदी की बायोपिक
विवेक ओबेरॉय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर उठ रहे विवादों का जवाब देने के लिए फिल्म के हीरो विवेक ओबेरॉय आगे आये हैं. उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस फिल्म का रिलीज़ होना सिर्फ एक इत्तेफाक है. इसे बेवजह का प्रोपेगंडा बनाया जा रहा है.

पीएम मोदी की बायोपिक पर विवेक की राय

विवेक ओबेरॉय ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि कुछ लोग इस फिल्म से इतना क्यों घबरा रहे हैं. अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ वकील इस शालीन फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका कोर्ट में क्यों दे रहे हैं. समझ नहीं आ रहा कि वो फिल्म से डर रहे हैं या चौकीदार के डंडे से.

उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान दिखाने की कोशिश नहीं कर रही, क्योंकि वह पहले से महान हैं. हम उन्हें हीरो की तरफ प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वो पहले से मेरे और हमारे देश के करोड़ों लोगों के हीरो हैं. यह एक प्रेरणादायक फिल्म है, जिसे हम स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं.