Saturday, October 5, 2024

पुतिन अगले साल फिर लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, किया ये बड़ा ऐलान

रूस में इस समय व्लादिमीर पुतिन सत्ता में हैं। पुतिन 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं। 11 साल से रूस के राष्ट्रपति पद पर काबिज़ पुतिन ने इस पद पर रहते हुए दुनिया में अपना अलग ही प्रभाव छोड़ा है। लोग उन्हें तानाशाह भी कहते हैं क्योंकि रूस पर शासन का उनका तरीका किसी तानाशाह से कम नहीं है।

हालाँकि इसका यह मतलब नहीं है कि रूस के लोगों को नॉर्थ कोरिया के लोगों की तरह डर के साये में रहना पड़ता है। हालांकि रूस में अगले राष्ट्रपति चुनाव में ज़्यादा समय नहीं बचा। रूस में अगले साल मार्च में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। हाल ही में रूस के वर्तमान राष्ट्रपति पुतिन ने इस चुनाव से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है।

पुतिन अगले साल मार्च में होने वाले रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे। इस बात का पुतिन ने ऐलान कर दिया है।पुतिन अगर अगले साल रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं, तो उनका कार्यकाल ओर 6 साल बढ़ जाएगा। पुतिन का मार्च 2024 में होने वाले रूस के राष्ट्रपति में जीतना तय है। पुतिन के सामने कोई भी मज़बूत विरोधी उम्मीदवार नहीं होगा और अगर होगा भी तो पुतिन उसे जीतने नहीं देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles