श्रद्धा मर्डरकेस के आरोपी अफ़ताब की अवाज़ का लिया जाएगा सैंपल, दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची सीबीआई हेडक्वाटर

श्रद्धा मर्डरकेस के आरोपी अफ़ताब के अवाज़ का लिया जाएगा सैंपल, दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची सीबीआई हेडक्वाटर

shradha murder case latest news: श्रद्धा वॉल्कर मर्डरकेस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के हाथ एक ऑडियो लगा है जिसे  आरोपी आफताब के विरूद्ध  बड़ा एवीडेंस माना जा सकता है. इस ऑडियो में आरोपी और मृतका आपस में झगड़ा करते सुनाई पड़ रहे हैं. वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो, इस ऑडियो से स्पष्ट हो रहा है कि आफताब अपनी प्रेमिका श्रद्धा के साथ बरबर्ता कर रहा था. 

दिल्ली पुलिस इस ऑडियो को बड़े एवीडेंस के तौर पर देख रही है. हालांकि, अभी पुलिस इस ऑडियो को आरोपी पूनावाला की आवाज से मिलान करने के लिए आफ़ताब की वॉयस सैंपल लेगी. सीएफएसएल की टीम आरोपी का वॉयस सैंपल कलेक्ट करने के लिए सीबीआई हेडक्वाटर लेकर पहुंची है. पड़ताल से जुड़े अफसरों  का कहना है कि ऑडियो के सहयोग से मर्डर का मोटिव पता करने में हेल्प मिल सकेगी.

आरोपी ने हत्या के बाद किये थे 35 टुकड़े 

श्रद्धा वॉल्कर के 35 टुकड़े करने वाला आरोपी आफ़ताब पूनावाला इस वक्त दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में कैद है. आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट से लेकर नार्को टेस्ट पूरा हो चुका है. आफताब और श्रद्धा दोनों मुंबई के निवासी थे और हाल ही में दिल्ली शिफ्ट हुए थे. दोनों दिल्ली के महरौली क्षेत्र में एक रेंट के फ्लैट में साथ रह रहे थे. आरोपी पूनावाला ने जांच के दौरान पुलिस को बताया था कि उसका श्रद्धा से 18 मई को झगड़ा हुआ था जिसके पश्चात उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद पूनावाला ने श्रद्धा के बॉडी के 35 टुकड़े किए और एक बड़े फ्रिज में रखे. आरोपी कई दिनों तक महरौली के जंगल में एक एक कर श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को फेंकने जाता था.