राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, 4800 एमपी और एमएलए करेंगे प्रतिभाग , मुर्मू का पलड़ा भारी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, 4800 एमपी और एमएलए करेंगे प्रतिभाग , मुर्मू का पलड़ा भारी

भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक भाग लेंगे। चुनाव में NDA कैंडिडेट  द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। द्रौपदी 27पार्टियों के समर्थन और लगभग 6.65 लाख मत के सहारे विपक्षी कैंडिडेट यशवंत सिन्हा से बहुत आगे निकल गई हैं। मात्रा 14 पार्टियों का समर्थन के साथ सिन्हा को तकरीबन 3.62 लाख मत ही मिलने की उम्मीद है।

एनडीए के पास लगभग 49 प्रतिशत तो संयुक्त विपक्ष के पास 51 फीसदी मत  होने के कारण एक समय इस चुनाव में कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि उम्मीदवारों के ऐलान और वोटिंग की डेट आते-आते विपक्ष में लगातार बिखराव होता गया। नौबत यहां तक आई कि विपक्षी बैठक में उम्मीदवार के रूप में यशवंत का समर्थन करने वाली पार्टियों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), जदएस जैसे दलों ने भी एनडीए के कैंडिडेट को समर्थन का ऐलान कर दिया।

 

Previous articleसिंगापुर ओपन फाइनल में पीवी सिंधु ने बनाया कीर्तिमान , प्रधानमंत्री ने दी बधाई
Next articleछत्तीसगढ़ से ओडिशा तक प्रकृति का कहर ,कहीं बाढ़ से तबाही तो कहीं घर छोड़ने को मजबूर …