देशभर में बारिश से हाहाकार, बिहार से लद्दाख तक जमकर बरसेंगे बादल

देशभर में बारिश से हाहाकार, बिहार से लद्दाख तक जमकर बरसेंगे बादल

देश के कई राज्यों में बीते दिनों से भारी बारिश हो रही है। जहां मौसम की ठंडक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बारिश कई जगह जनजीवन के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है। कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए है। भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए है तो कई जगह सड़कें धंस गई और पानी में बह गई।

लोग अपने घरों में कैद हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। दक्षिण कन्नड़ में 7 जुलाई तक बारिश के बीच कारण 4 लोगों की मौत की खबर है। कन्नूर में भारी बारिश के कारण पंबुरूथी द्वीप में लोगों को भूस्खलन और बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद में भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला।

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर सुबह से तेज बारिश हो रही है। दिन में अंधेरा छाया हुआ है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली में मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश की वजह से कहीं सड़कें धंस गई हैं, तो कई जगहों पर लोग अपने घर में ही फंस गए। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कई राज्यों में बारिश की वजह से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जम्मू—कश्मीर में भी भारी बारिश का दौर जारी है। कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण दोनों ही मार्गों-पहलगाम और बालटाल पर लगातार दूसरे दिन यात्रा स्थगित रही। शनिवार सुबह किसी भी श्रद्धालु को अमरनाथ गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई। बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।