Tuesday, April 1, 2025

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, आंधी का भी अलर्ट, गर्मी और हीटवेव से मिल गई राहत

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन से झमाझम बारिश हो रही हैै। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से गुजरात, राजस्थान, एमपी सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगे दो दिनों तक इन राज्यों में बारिश होगी। इसके साथ ही आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देश के कुछ राज्यों में अभी भीषण गर्मी का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से बिहार और यूपी में गर्मी और हीटवेव ने 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, असम में मूसलाधार बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हो गए है। कुछ जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भी बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी की तपिश से काफी राहत मिली है। राजधानी का मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार 20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले दो दिनों तक (22 जून) मौसम सामान्य रहने वाला है। वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश में तेज हवा चलेगी, उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब-हरियाणा में आज तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। बिहार में भी विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके चलते विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया है।

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ओडिशा और झारखंड में फिलहाल अभी कोई राहत मिली नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में सोमवार 19 जून को कई राज्यों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं झारखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और इससे ज्यादा रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles