उत्तरखंड से यूपी तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तरखंड से यूपी तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देशभर में मानसून का सीजन जारी है। देश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। कही जगह भारी बारिश होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तेज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक तेज आंधी, और बिजली गिर सकती है। अगले 24 घंटों में उत्तरी ओडिशा के जिलों और अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बारिश होने का हाई अलर्ट है, जिससे बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का खतरा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान बताया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 7 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा करने चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। सोलन जिले के परवानू के पास चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर भूस्खलन के बाद राजमार्ग का करीब 40 मीटर का हिस्सा बह गया।

ओडिशा के भुवनेश्‍वर IMD वैज्ञानिक एचआर बिस्वास ने कहा कि अगले 2 दिनों में कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तरी ओडिशा के जिलों और अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में अलग- अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Previous articleदुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री मोदी, जानिए कितनी है अप्रूवल रेटिंग?
Next articleसाल में सिर्फ एक बार 24 घंटे के लिए खुलता है भोले का यह मंदिर