West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संकेत दिया कि वह फिर से भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने मतदाता सूची में लोगों के नाम काटे जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह फिर से भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी. ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हैरान हूं. अमानवीय, बदले की भावना से काम किया गया. कायर लोग पीछे से लड़ते हैं. उन्होंने जानबूझकर नाम काटे हैं. मेरे चुनाव क्षेत्र में 60 हजार वोट काटे गए हैं.
उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी मैं कहती हूं, मैं भवानीपुर से जीतूंगी, एक वोट से भी जीतूंगी. मुझे विश्वास है, मुझे भगवान पर विश्वास है, मुझे मां पर विश्वास है, मुझे हिंदू-मुस्लिम-बौद्धों पर विश्वास है. मैं धरने पर बैठूंगी, मुझे मोरल सपोर्ट दो.



