पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस बीच आयोग ने घोषणा की है कि पोलिंग बूथ के अंदर ही नहीं बल्कि उसके आसपास भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो और चुनाव पूरे तरह से निष्पक्ष हो.
चुनाव आयोग हर बूथ पर कड़ी नजर रख रहा है.हर बूथ पर पहले से ही सीसीटीवी वेबकास्टिंग सिस्टम लगा हुआ था. लेकिन अब चुनाव आयोग ने बूथ के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया है. सोमवार (2 मार्च) को उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कोलकाता में जिला मजिस्ट्रेट और आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की इसी दौरान यह फैसला लिया गया.
कैमरे में कैद होगी गड़बड़ी



