West Bengal Nabanna Abhiyan: BJP कार्यकर्ताओं ने की पत्थरबाजी,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, सुवेंदु अधिकारी को पुलिस ने लिया हिरासत में

West Bengal Nabanna Abhiyan: BJP कार्यकर्ताओं ने की पत्थरबाजी,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले,  सुवेंदु अधिकारी को पुलिस ने लिया हिरासत में

बंगाल की सियासत में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है।  भारतीय जनता पार्टी के  नेताओं ने पश्चिम बंगाल की सीएम के विरुद्ध एक बार फिर से विरोध प्रारंभ कर दिया है। दरअसल, प्रदेश बीजेपी अपने सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में नबान्न मार्च छेड़ दिया है जिसमें सभी कार्यकर्ता प्रदेश सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं।

इस बीच ताजा अपडेट निकल कर सामने आ रही है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई है। इसके पश्चात पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पुलिस की ओर से इस मार्च  के लिए भारतीय जनता पार्टी को इजाजत नहीं दी गई थी।

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी और राहुल सिन्हा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया  है।  वे नबान्न अभियान में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के पश्चात सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये शांतिपूर्ण मार्च है। ये करप्शन और बेरोजगारी के विरुद्ध मोर्चा खोला गया है। बंगाल के लोग ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह प्रदेश में नॉर्थ कोरिया की तर्ज पर तानाशाही कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष के अतिरिक्त राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी हिरास्त में लिया गया है।