पश्चिम बंगाल में SIR के मद्देनजर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद कई तरह के आरोप सामने आ रहे हैं. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तृणमूल पार्षद को मृत करार दिया गया. अब CPI-M (माकपा) के बंगाल राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के बेटे आतिश अजीज का सरनेम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बदलने का आरोप लगा है. उनका आरोप है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका सरनेम अजीज की जगह अवस्थी लिखा गया है.
मोहम्मद सलीम के बेटे आतिश अजीज ने इलेक्शन कमीशन द्वारा पब्लिश किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि उनके और उनके पिता दोनों के नाम में एक हिंदू सरनेम, ‘अवस्थी’ जोड़ा गया है.



