पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची केस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी और बीजेपी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी का SIR का गेम ओवर हो गया है. टीएमसी इसे अपनी जीत करार दे रही है, हालांकि बीजेपी ने टीएमसी के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और कहा कि चुनाव आयोग ठीक से काम कर रहा है.
सोमवार को पश्चिम बंगाल में SIR के प्रोसेस में गड़बड़ियों का आरोप लगाने वाली टीएमसी नेताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि वह हर तालुका के ग्राम पंचायत भवन और ब्लॉक ऑफिस के साथ-साथ वार्ड ऑफिस में लॉजिकल गड़बड़ियों के लिए समन जारी किए गए लोगों के नाम दिखाए.



