Tuesday, April 1, 2025

TMC नेता मुकुल रॉय अचानक से हुए गायब, बेटे का दावा- दिल्ली के लिए हुए थे रवाना

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दी है। शुभ्रांशु ने दावा किया है कि मुकुल रॉय का सोमवार शाम से कोई पता नहीं है। शुभ्रांशु के मुताबिक, उनके पिता सोमवार शाम को इंडिगो की फ्लाइट (GE-898) से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसे बाद से मुकूल रॉय से संपर्क नहीं हो पा रहा है। फ्लाइट को दिल्ली में रात 9.55 बजे लैंड करना था। हालांकि, उनके बेटे के अनुसार, अनुभवी नेता का पता नहीं चल सका है। बेटे का कहना है कि पिता के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है।

पूर्व रेल मंत्री के बेटे शुभ्रांशु ने बताया कि उनके पिता सोमवार देर शाम से लापता हैं। बेटे ने कहा है कि अब तक मैं अपने पिता से संपर्क करने में असमर्थ हूं। वह लापता हैं। सूत्रों के मुताबिक रविवार को रॉय और उनके बेटे के बीच कहासुनी के बाद से नेता लापता हो गए।

mukul_roy_78.jpg

उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि परिवार ने हवाई अड्डे के पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

मुकुल रॉय अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। हाल ही में फरवरी में अस्पताल में भर्ती हुए थे। आपको बता दें साल 2017 में मुकुल रॉय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। हालांकि, 2021 विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles