WhatsApp Security Features: व्हाट्सएप आज के समय में देश-दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है, लेकिन इसकी लोकप्रियता इसे हैकर्स और स्कैमर्स का आसान निशाना भी बनाती है. हाल ही में GhostPairing जैसे नए साइबर अटैक सामने आए हैं, जिनसे यूजर्स का अकाउंट बिना जानकारी के किसी और डिवाइस से लिंक हो सकता है. रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ है कि कॉन्टैक्ट डिस्कवरी फीचर के जरिए करोड़ों मोबाइल नंबर और प्रोफाइल डाटा लीक होने का खतरा रहता है. ऐसे में WhatsApp के कुछ सिक्योरिटी फीचर ऑन करना बेहद जरूरी हो गया है. यहां हम आपको WhatsApp के ऐसे ही 8 शानदार फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.
Privacy Checkup
WhatsApp का Privacy Checkup फीचर यूजर्स को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स एक जगह से कंट्रोल करने की सुविधा देता है. Settings में जाकर Privacy और फिर Privacy Checkup खोलने पर आप प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और About सेक्शन की विजिबिलिटी तय कर सकते हैं. Last Seen और Online स्टेटस को भी यहां छुपाया जा सकता है. इसके अलावा अनचाहे कॉल, मैसेज और ग्रुप ऐड करने की परमिशन को भी कंट्रोल किया जा सकता है.



