Whatsapp Server Down: व्हाट्सऐप में आई तकनीकी गड़बड़ी, स्वामित्व कंपनी Meta ने जारी किया बयान

व्हाट्सऐप में आई तकनीकी गड़बड़ी, Meta का आया बयान

मैसेजिंग एप्लीकेशन WhatsApp की सर्विस मंगलवार यानी आज दोपहर से इंडिया में बाधित हो गई । WhatsApp के चैट और ग्रुप चैट में खामी देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए निर्माता कंपनी Meta ने कहा है कि हमें सर्वर डाउन की सूचना प्राप्त हुई है और उसे ठीक करने का प्रयत्न किया जा रहा हैं। जितनी जल्दी होगा, सर्विस बहाल कर दी  जाएगी।

सर्विस बाधित होने से उपयोगकर्ताओं को एप्लीकेशन पर संदेश भेजने और देखने में भी समस्या आ रही है। आज दोपहर 12.30 बजे से WhatsApp की सर्विस बाधित हैं। सबसे पहले WhatsApp ग्रुप चैट में संदेश करने में दिक्कत हो रही थी। अब सामान्य  चैट से भी उपयोगकर्ता संदेश नहीं भेज पा रहे हैं।

WhatsApp व Facebook की स्वामित्व वाली कंपनी Meta के प्रवक्ता ने यूजर्स को हो रही इस समस्या को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है। टेक दिग्गज ने कहा कि कुछ लोगों को फिलहाल मैसेज भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम सभी के लिए सर्विस, जितनी जल्दी हो बहाल करने में जुटे हैं।