ओम बिरला Vs के सुरेश: कौन होगा लोकसभा का स्पीकर, देखें क्या कहते हैं समीकरण?

लोकसभा में स्पीकर का पद किसके हिस्से जाएगा, इसे लेकर आज सुबह 11 बजे वोटिंग होगी। एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के सुरेश हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष में इस पद को लेकर तनातनी चल रही है। वोटिंग से पहले ये जान लीजिए कि क्या कहते हैं आंकड़ों के समीकरण। अगर बात करें तो ओम बिरला का पलड़ा भारी है। क्योंकि लोकसभा में इंडिया अलायंस के इस वक्त 233 सांसद है, अगर स्पीकर के  लिए वोटिंग होती है तो इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है क्योंकि उसके 5 सांसदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है, इसलिए वो वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

जिन सांसदों ने शपथ नहीं ली है, इनमें तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, दीपक अधिकारी, शेख नुरुल इस्लाम, समाजवादी पार्टी के अफजल अंसारी, कांग्रेस के सांसद शशि थरूर शामिल हैं। निर्दलीय अमृतपाल सिंह और शेख अब्दुल राशिद ​​भी आज होने वाली वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। क्योंकि इस वक्त अमृतपाल डिब्रूगढ़ और राशिद इंजीनियर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

लोकसभा में किसकी कितनी ताकत ? 

NDA

BJP          240
TDP          16
JDU          12
शिवेसना       7
LJP            5
RLD           2
जनसेना        2
JDS            2
अपना दल     1
HAM           1
NCP           1
UPPL         1
AGP          1
AJSU        1
SKM         1
———-
कुल    293

लोकसभा चुनाव में बीजेपी भले ही पूर्ण बहुमत से चूक गई हो लेकिन बीजेपी के गठबंधन NDA को पूर्ण बहुमत मिला। एनडीए के 293 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं, जिसमें बीजेपी के अकेले 240 सांसद हैं।इसके अलावा टीडीपी के 16, जेडीयू के 12, शिवसेना शिंदे गुट के 7, चिराग पासवान की एलजेपी के 5, जयंत चौधरी के आरएलडी के 2, पवन कल्याण की जनसेना के 2, कुमार स्वामी के जेडीएस के दो, अनुप्रिया पटेल के अपना दल के 1, जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान अवामी लीग के 1, अजित पवार गुट की NCP के एक के अलावा UPPL के एक, असम गणपरिषद के 1, सुदेश महतो के आजसू के 1 और एसकेएम के एक सांसद का समर्थन है । यानि ओम बिरला के पक्ष में 293 सांसदों का समर्थन है।

लोकसभा में किसकी कितनी ताकत ? 

I-N-D-I-A   

कांग्रेस          98
SP             37
TMC          29
DMK          22
शिवसेना UBT 9
NCP (S) 8
RJD            4
लेफ्ट            8
AAP            3
JMM           3
IUML          3
VCK           2
NC             2
KEC           1
RSP           1
BAP           1
MDMK       1
RSP          1
——————-
कुल  233

वहीं दूसरी ओर अगर इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बात करें तो लोकसभा चुनाव में विपक्ष बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। लोकसभा में 234 सांसद चुनकर पहुंचे थे। लेकिन अब ये सीट कम हो गई है क्योंकि राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है और अखिलेश यादव कन्नौज सीट छोड़ दी है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पिछले चुनाव के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया और आंकड़ा 99 तक पहुंच गया। लेकिन राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद कांग्रेस का आंकड़ा घटकर 98 रह गया है। लोकसभा में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी और समाजवादी पार्टी के 37 सांसद हैं। इसके बाद टीएमसी है, जिसके 29 सांसद हैं। स्टालिन के डीएमके के 22 सांसद हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी के 9 सांसद हैं और शरद पवार वाली एनसीपी के 9 सांसद हैं। लालू यादव की आरजेडी के 4 सांसद हैं, लेफ्ट के 8 सांसद हैं, केजरीवाल की पार्टी के 3 सांसद हैं, हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के 3 सांसद और IUML के तीन सांसद, VCK के  2 सांसद, फारुख अब्दुल्ला के नेशनल कॉन्फ्रेंस के 2 सांसद, केरल कांग्रेस के 1 सांसद हैं और इसके अलावा अन्य कई पार्टियों के 4 सांसद हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles