चीन क्यों समाप्त कर रहा है ,मुस्लिमों की सांस्कृतिक पहचान !

चीन अपने देश में रहने वाले मुसलमानों और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार कर रहा है। साथ ही इनका नामोनिशान मिटाने पर तुला है। चीन जिस तरह अपने यहां मस्जिदों से गुंबद और मीनारों को खत्म कर रहा। उसको देखकर तो ऐसा ही लगता है कि चीन ने मुस्लिमों की सांस्कृतिक पहचान को खत्म करने की जैसे कसम खा रखी हो ।
एक रिपोर्ट के अनुसार चीन ने पूरे देश में हजारों मस्जिदों से गुंबद और मीनारों को खत्म  कर दिया है। इसके साथ ही शिनजियांग प्रांत के आतुश में एक मस्जिद को ढहाने के बाद उसी जगह एक सार्वजनिक शौचालय बना दिया। वहीं शहर की हजारों साल पुरानी एक मस्जिद को भी चीनी सरकार ने दमन करा दिया।
आपको बता दे कि चीनी सरकार इन मस्जिदों का चीनीकरण करना चाहती है। साथ ही चीनी अधिकारियों का मानना है कि गुंबद और मीनार सऊदी या अरबी प्रभाव का प्रतीक हैं। इसी वजह से वे इसे गिरा रहे हैं। ताकि चीन मे रहने वाले मुस्लिमों को और ज्यादा परंपरागत चीनी मुस्लिम बनाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles