रमज़ान के बाद आखिर क्यों मनाई जाती है ईद? जानिए इसकी पूरी कहानी

रमज़ान के बाद आखिर क्यों मनाई जाती है ईद? जानिए इसकी पूरी कहानी

ईद का त्योहार साल में रमज़ान के महीने के बाद आता है और इस दिन का तमाम मुसलमान बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ईद का त्योहार रमज़ान के बाद ही क्यों मनाया जाता है और इसका मतलब क्या है। अगर आपको नहीं पता, तो आइए जानते हैं।

Eid al-Fitr - Wikipedia

दरअसल, मुस्लिम ग्रंथों के अनुसार ईद का त्योहार खुशी और जीत में मनाया जाता है क्योंकि कहा जाता है कि बद्र के युद्ध में जब पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को सफलता मिली थी, तब लोगों ने पहली बार खुशी में ईद-उल-फित्र मनाया था। तब से लेकर हर मुस्लिम इस त्योहार को मनाते हैं और एक-दूसरे से गले मिलते हैं, स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं और दूसरों को खिलाते हैं।

How Eid al-Adha is celebrated in different countries across the globe

ईद मुस्लिम लोगों को पूरे महीने रोज़े रखने के बाद अल्लाह की तरफ से एक बख्शीश यानि तोहफा है, जिसे ईद-उल-फित्र के नाम से पुकारा जाता है। इसलिए हर साल रमज़ान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है ताकि लोग रमज़ान जाने के गम को भूल सकें।

Eid-ul-Fitr moonsighting: Eid-ul-Fitr most likely to be celebrated in India on April 22 | Zee Business

जानकारी के लिए बता दें ईद एक अरबी शब्द है जिसका मतलब होता है खुशी यानि वह खुशी का दिन जो बार-बार आए। इसके अलावा, ईद को मोहब्बत का त्योहार भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन सभी मुस्लिम लोग आपस में गले मिलते हैं और अपनी सारी नाराजगी दूर करते हैं।

Previous articleदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार, PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
Next articleपुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों की आज अंतिम विदाई, रो रहा पूरा देश!