क्यूँ मचा है बवाल ? क्या है भारत रत्न ? जानिए भारत रत्न से जुड़ी सारी जानकारी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी से दिल्ली विधानसभा में भारत रत्न वापस लेने के कथित प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी में अंदर ही अंदर विवाद शुरू हो गया है. अलका लांबा जो आम आदमी पार्टी की नेता है जिन्होंने इस प्रस्ताव को सोशल मीडिया पर वायरल किया था.

आम आदमी पार्टी ने उनका इस्तीफ़ा ले लिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगी. इस मामले में सोमनाथ भारती को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है

मोहन भागवत से मिले अमित शाह, बंद कमरे में डेढ़ घंटे तक हुई बातचीत

Aam Aadmi Party MLA Alka Lamba: I am not resigning. (File pic) pic.twitter.com/dXmvnSkEpp

— ANI (@ANI) December 22, 2018

भारत रत्न क्या है ?

भारत रत्न राष्ट्र के हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया जाता है। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 45 हस्तियों को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जा चुका है।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने भारत रत्न की स्थापना (शुरुआत) 2 जनवरी 1954 में की थी। भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में देश के पहले भारत रत्न के सम्मान से नवाजा गया था।

क्या करेंगी अनुप्रिया पटेल अगर योगी ने विभाजित कर दिया कोटा ?

शुरुआत में भारत रत्न को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था लेकिन एक साल बाद 1955 में इसे जोड़ दिया गया था। अब तक 12 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान मरणोपरांत (मृत्यू के बाद) प्रदान किया गया।
यह भी बता दें कि इस अवार्ड को राष्ट्पति की सहमती के बिना घोषित नहीं किया जा जाता है। राष्ट्पति की सहमती के बाद ही यह अवार्ड घोषित किया जाता है।

किस क्षेत्र के सर्वोच्च नागरिक को मिलता है ये 

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा के लिया दिया जाता है। लेकिन बाद में खेल को भी इस सम्मान के लिए जोड़ दिया गया था.
भारत रत्न के सम्मान से एक साल में अधिकतम 3 लोगों को नवाजा जा सकता है। यह संख्या कम तो हो सकती है लेकिन बढ़ नहीं सकती।

चुनावी घटा में बाप जैसे मौसम वैज्ञानिक बनेंगे चिराग पासवान !

भारत रत्न के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

* जिस शख्स को भारत रत्न मिल जाता है तो उस शख्स को जीवनभर इनकम टैक्स भरना नहीं पड़ता है।

* जिस शख्स को भारत रत्न मिल जाता है वह शख्स भारत में सरकारी फ्लाइट में प्रथम श्रेणी की फ्री हवाई        यात्रा कर सकता है साथ ही रेलवे में भी प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा कर सकता है।

* भारत रत्न से सम्मानिक शख्स को कैबिनेट रैंक के बराबर योग्यता मिलती है। साथ ही उस संसद की बैठक    और सत्र में भाग लेने की अनुमित मिल जाती है।

* भारत रत्न से सम्मानिक शख्स को वीवीआईपी के बराबर दर्जा दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर जेड ग्रेड    की सुरक्षा भी दी जाती है। इसके अलावा उस शख्स को देश के किसी भी राज्य में स्टेट गेस्ट की सुविधा दी      जाती है।

* भारत रत्न से सम्मानिक शख्स को विदेश की यात्रा के दौरान भारतीय राजदूत इस शख्स को हर संभव          सुविधा प्रदान कराता है।

तीन राज्यों में सरकार गंवाने वाली बीजेपी चलेगी राहुल की ‘आम आदमी’ वाली राह

कौन बन सकता है भारत रत्न?

भारत रत्न वह शख्स बन सकता है जिसने मानवता के लिए किसी भी क्षेत्र में अभूतपूर्व और अप्रत्याशित सेवा का भाव दिखाया हो।

खुद को दिया भारत रत्न

भारत रत्न के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के पास सिफारिश भेजते हैं। प. जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी को भारत रत्न पीएम पद पर रहते हुए मिला। इसका मतलब यह हुआ कि प. जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी ने इस अवार्ड के लिए खुद को नामित किया था।

सभासद का चुनाव हारने वाले ‘टीआरपी मैन’ संबित पात्रा का नाम भी नहीं जानते अमित शाह!

इन हस्तियों को मरने के बाद मिला भारत रत्न

* 1966 – लाल बहादुर शास्त्री
* 1976 – के. कामराज
* 1983 – आचार्य विनोबा भावे
* 1988 – एम जी आर
* 1990 – बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर
* 1991 – राजीव गांधी
* 1991 – सरदार वल्लभ भाई पटेल
* 1992 – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
* 1997 – अरुणा असाफ़ अली
Previous articleGST में जनता को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
Next articleमनमोहन सरकार हर महीने इंटरसेप्ट करती थी 9000 फोन और 500 ईमेल