Why Smartphone Battery Drains Without Using: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि फोन इस्तेमाल न करने के बावजूद बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो जाती है. आमतौर पर हम स्क्रीन को बैटरी ड्रेन का सबसे बड़ा कारण मानते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं अलग है. कमजोर नेटवर्क, बैकग्राउंड ऐप्स और सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी चुपचाप बैटरी खा जाते हैं. यही वजह है कि फोन जेब में रखा हो, तब भी बैटरी खर्च होती रहती है. यहां हम आपको इसका कारण बता रहे हैं.
कमजोर नेटवर्क
जब फोन को सही नेटवर्क नहीं मिलता, तब वह लगातार सिग्नल खोजता रहता है. यह प्रोसेस बैकग्राउंड में चलता रहता है और बैटरी पर लगातार दबाव डालता है. खासकर 5G नेटवर्क की तलाश में फोन ज्यादा पावर खर्च करता है. अगर आप कम नेटवर्क वाले इलाके में हैं, तो बैटरी जल्दी खत्म होना तय है. यही कारण है कि बिना इस्तेमाल के भी फोन की बैटरी तेजी से गिरती है.



