Tuesday, April 1, 2025

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए क्या कांग्रेस से गठबंधन करेगी आम आदमी पार्टी?

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में हरियाणा के कांग्रेस नेताओं से इस मुद्दे पर उनकी राय मांगी। राहुल गांधी ने यह सवाल उठाया कि क्या अकेले चुनाव लड़ने से पार्टी को नुकसान हो सकता है, और इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी उनकी राय जानी।

राहुल गांधी के बयान के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह राहुल गांधी के बयान का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में निर्णय लेने की एक प्रक्रिया होती है, और इसी प्रक्रिया के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संजय सिंह ने यह भी कहा कि बीजेपी को हराना सभी की प्राथमिकता है। इस पर गठबंधन के संबंध में अंतिम निर्णय आप के हरियाणा प्रभारी संदीप पाठक और सुशील गुप्ता बातचीत करके अरविंद केजरीवाल से सलाह लेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले इस साल लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस गठबंधन का कोई खास फायदा नहीं हुआ। दिल्ली में सभी सीटें हारने के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी किए थे। अब एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, और देखने वाली बात होगी कि इस बार यह गठबंधन कितना सफल हो पाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles