क्या प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की लगा पाएंगी नौका उस पार ?

क्या प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की  लगा पाएंगी नौका उस  पार ?

उत्तर प्रदेश :यूपी  में कुछ ही माह  में विधानसभा चुनाव का एलान होने  वाला है जिसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी पैठ जमाने मे लगी हुई है। इस बीच कांग्रेस की उत्तर प्रदेश  प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मिशन-2022 को लगातार धार देने में लगी हैं। प्रियंका गांधी के दौरे का आज 3  दिन है। प्रियंका गांधी आज कई बैठकों में भाग  लेंगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेट करेंगी । बंजारा समाज के लोगों से भी प्रियंका भेट  करेंगी, साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ के लोगों से भी मुलाकात करेंगी । कई चरणों में प्रियंका करेंगी बैठक।.

पिछले 30 वर्षो  से कांग्रेस उत्तर प्रदेश  की सत्ता से नदारद है। यूपी में 1989 में नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के अंतिम  मुख्यमंत्री थे। प्रियंका गांधी इस सूखे को समाप्त  करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। 

बताते चलें , कि उत्तर प्रदेश  में अगले वर्ष  होने वाले विधानसभा को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही  है। प्रियंका गांधी  कांग्रेस को विजय  दिलाने के लिए कोई दाव  छोड़ना नहीं चाहती हैं। अनेक राजनीतिक दल  अभी से सक्रीय  हो गए हैं। समाजवादी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी  के साथ ही कांग्रेस पार्टी भी पूरी तैयारियों में लग  गई है। उत्तर प्रदेश  चुनाव की जिम्मेदारी फिलहाल प्रियंका गांधी के पास है। प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ताकतवर  करने का पूरा प्रयास  कर रही हैं।

Previous articleकोविड के नए केस में भारी गिरावट, बीते एक दिन में सामने आए 18795 मरीज !
Next articleउत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा , इन जनपदों का है बुरा हाल!