Twitter New Policy: एलान मस्क का बड़ा फैसला, ट्विटर पर फर्जी खबर और हेट कंटेंट को नही मिलेगी जगह

Twitter New Policy: एलान मस्क का बड़ा फैसला, ट्विटर पर फर्जी खबर और हेट कंटेंट को नही मिलेगी जगह

स्पेसएक्स और टेस्ला के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा हैं, तब से उन्होंने कंपनी को लेकर एक के बाद एक कई बड़े कदम उठाए हैं। विश्व के सबसे सफल और सबसे फेमस बिज़नेस टाइकून एलान मस्क के इस कदम ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के कार्यप्रणाली को प्रभावित भी किया। इसके साथ ही कंपनी के आधे से अधिक एंप्लाई को नौकरी से निकल दिया गया है। वहीं इस बीच एलन मस्क ने नई ट्विटर नीति की घोषणा कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे अभिव्यक्ति की आजादी के विरुद्ध बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन अब ट्विटर पर नकारात्मक और हेट ट्वीट पर नकेल कसा जाएगा ।

Twitter के नए ऑनर एलान मस्क अब कंपनी को पूरी तरह से अपने मुताबिक से चलाने में लगे हैं। वे प्रतिदिन कोई न कोई फैसला लेते रहते हैं। अब मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘ट्विटर की नई नीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन पहुंच की आजादी नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि ट्विटर भड़काऊ ट्वीट या नकारात्मक ट्वीट्स को जगह नही मिलेगी और उनका प्रचार नहीं करेगा। नकारात्मक ट्वीट्स आपको तब तक नहीं मिलेगा, जब तक आप उसे स्पेशल तौर पर नहीं खोजेंगे। उन्होंने आगे कहा कि Twitter पर कोई एडवर्टेगमेंट या अन्य रेवेन्यू का साधन मौजूद नहीं होगा।